Jharkhand : कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। चक्रवाती तूफान ‘यास’ झारखंड में कमजोर पड़ गया है। तूफान के कारण रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, लातेहार सहित राज्‍य के कई जिलों में गुरुवार की सुबह से लगातार बारिश हो रही है। तेज हवा चल रही है। कई जगहों पर बारिश से नुकसान की खबर भी आई है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 28 से 30 मई तक राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के गर्जन के साथ वज्रपात हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।

28 मई की स्थिति

पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में कुछ स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

29 मई की स्थिति

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में कुछ स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

30 मई की स्थिति

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज जिलों में कुछ स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

1 जून की स्थिति

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में कुछ स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

2 जून की स्थिति