मध्यस्थता के माध्यम से होता है वादों का निस्तारण : बीरेंद्र प्रताप

झारखंड
Spread the love

चान्हो में डालसा का जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

रांची। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त के मार्गदर्शन में रांची जिले के चान्हो प्रखंड की रघुनाथपुर पंचायत भवन में ‘डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम’ का आयोजन 5 जुलाई को किया गया। कार्यक्रम में एलएडीसी अधिवक्ता, बीरेंद्र प्रताप, पीएलवी सुमन ठाकुर, पूनम देवी, रेनु देवी, पम्मी देवी, पुष्पलता देवी, सुमन ठाकुर एवं राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

डालसा के एलएडीसीएस अधिवक्ता बीरेंद्र प्रताप ने उपस्थित लोगों को रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहां कि डालसा का पीएलवी ब्लॉक में रहता है। आप उनसे सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने नालसा एवं झालसा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा डायन-बिसाही के प्रति लोगों को जागरूक किया। कहा कि यह एक अंधविश्वास है।

सुमन ठाकुर, पूनम देवी एवं पुष्पलता देवी ने उपस्थित लोगों को पीड़ित मुआवजा के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय में चल रहे विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निबटारा करने पर बल दिया। राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष मध्यस्थता अभियान एवं लोक अदालत के बारे में विस्तार से उपस्थित लोगों को बताया।

डालसा के पीएलवी ने मजदूरों का निबंधन के लिए नियोजन फर्म भरने के बारे में बताया। इसके तहत उन्हें कई लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। डालसा के पीएलवी द्वारा उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट एवं लिफलेट का वितरण भी किया गया।

लोगों को 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी गयी। अधिवक्ता बीरेंद्र प्रताप ने कहा कि लोक अदालत में वादों का निस्तारण होता है। इससे समय और धन की बचत होती है। रांची व्यवहार न्यायालय में 13 जुलाई को उपस्थित होकर वादों का निस्तारण करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *