भाजपा नेत्री ने किया पौधरोपण कर शुरू किया जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह सेन्हा प्रखंड प्रमुख श्रीमती कलावती देवी ने पीपल के पौधे लगाकर जागरुकता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पौधरोपण के बाद उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। महिलाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

प्रखंड प्रमुख ने कहा कि कोरोना वायरस की कहर के बीच इन दिनों अस्पतालों में हजारों लोग ऑक्सीजन की कमी की वजह से दम तोड़ रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जान जा चुकी हैं। पेड़ पौधे ही ऑक्सीजन पैदा करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। इसे देखते हुए पौधरोपण करने और उसकी सुरक्षा के प्रति जागरुकता चलाने का संकल्प लिया है।

वह महिला मोर्चा के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ग्रामीण महिलाओं में पौधरोपण के साथ-साथ वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक भी करेगी। उन्होंने कहा कि पीपल के पौधे का पौराणिक और धार्मिक महत्व भी है। पीपल पेड़ को आर्युवेद में पवित्र और जीवनरक्षक बताया गया है। इससे ऑक्सीजन की कमी पूरी की जा सकती है। पीपल के पत्ते रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।

श्रीमती कलावती ने जिलावासियों खासकर महिलाओं को आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प भी ले। महिला मोर्चा के सदस्यों से अपील करते हुए कहा है कि पंचायत से लेकर जिला स्तर महिलाओं को पौधरोपण और वैक्‍सीनेशन के लिए जागरूक करने में अपनी महती भूमिका निभाएं।