सीबीसी की विशेष जागरुकता कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताएं

झारखंड
Spread the love

  • रंगोली, पेंटिंग्स एवं भाषण प्रतियोगता के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

मेदिनीनगर। केंद्रीय संचार ब्यूरो, डालटनगंज ने चैनपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में विश्व जनसंख्या पखवाड़ा, पीएम विश्वकर्म योजना पीएम आवास योजना, भारतीय न्याय संहिता एवं कारगिल विजय दिवस के मौके पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर रैली, रंगोली, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत चैनपुर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंदकिशोर तिवारी एवं क्षेत्रीय प्रचार सहायक मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर श्री तिवारी ने बताया कि वह लगभग डेढ़ वर्ष तक कारगिल में रहे हैं। विश्व जनसंख्या वृद्धि पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने दो बच्चों का लक्ष्य, एक हमारा-एक तुम्हारा का नारा याद दिलाया। साथ ही, बताया कि जनसंख्या के मामले में हम भारतीय विश्व में प्रथम स्थान पर आ गए हैं। इस पर नियंत्रण की जरूरत है। मनोज कुमार ने अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक (राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कंकारी) श्यामलाल उरांव, प्रधानाध्यापक (राजमाता प्रफुल्ल मंजरी कन्या उच्च विद्यालय, चैनपुर) सिंधु कुमार यादव के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्यास ठाकुर, गणेश सिंह, कुंदन कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती बबीता देवी, सहयोगिक श्रीमती सविता देवी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्‍यास ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। इस मौके पर रंगोली, पेंटिंग्स एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8