कॉलेज के विद्यार्थियों ने जलकृषि एवं आहार प्रबंधन पर लिया प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

  • मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में तीन दिनों तक हुआ प्रशिक्षण

गुमला। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अधीन संचालित मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय ने ‘जलकृषि एवं आहार प्रबंधन’ विषय पर 23 से 25 जुलाई, 2024 को आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड-प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर से 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 20 छात्राएं और 10 छात्र शामिल थे।

इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मछली पालन, इस क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। विद्यार्थियों को मछली पालन के विभिन्न प्रकार, समन्वित मछली पालन, जलकृषि में आहार का महत्त्व, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग कर फार्म पर आहार निर्माण करने का तरीका, मछलियों को आहार देने की विधि, पिंजरे में मछली पालन में आहार प्रबंधन एवं विभिन्न प्रकार की आहार पद्धतियों के बारे में विस्तृत से बताया गया।

इसके अतिरिक्त उन्हें मछली पालन में आने वाली विषम परिस्थितियां और इससे बचने के उपाय, एक्वेरियम निर्माण एवं इसके रख-रखाव के साथ-साथ सरकार द्वारा मिलने वाली विभिन्न सुविधा व योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के समापन में महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह ने विद्यार्थियों को मछली पालन के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के बारे में बताया। उन्हें मछली पालन के क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया।

यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन और सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रसान्त जना के दिशानिर्देश में कराया गया। इसकी सफलता में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. गुलशन कुमार, डॉ. मनमोहन कुमार, डॉ. रोहितास यादव, डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि, डॉ. तसोक लेया, डॉ. के.एस. विसडम सहित श्रीमती रेशमी सिंह, संजय नाथ पाठक का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT