विश्‍व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के महत्‍व को दर्शाया

झारखंड
Spread the love

बोकारो। विश्व पर्यावरण दिवस पर नई पहल सच्ची कोशिश संस्था ने गोमिया प्रखंड की हजारी पंचायत के खुदगड़ा मध्य विद्यालय में पौधरोपण कि‍या। कार्यक्रम के अतिथि गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा, स्वांग डीएवी स्कूल के प्राचार्य एसके शर्मा अन्‍य लोग थे।

मौके पर अतिथियों द्वारा पौधे लगाये गये। उन्‍होंने कहा कि वातावरण को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ रखने के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है। वृक्षों से ही मनुष्य को ऑक्सीजन मिलता है। आज जिस प्रकार पर्यावरण में प्रदूषण का जहर फैल रहा है, उसे देखते हुए नई पहल संस्था द्वारा किया गया कार्य प्रशंसनीय है। पेड़ पौधों का मनुष्य जीवन में बहुत ही महत्व है। वृक्षों से ही मनुष्य को स्वस्थ जीवन मिलता है। राहगीरों को छांव मिलता है।

विधायक ने कहा कि आज जिस प्रकार से विश्व में पर्यावरण का असंतुलन बढ़ा है, उसे संतुलित करने के लिए पौधरोपण ही एकमात्र उपाय है। इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण संतुलन को बरकरार रखने में मदद करनी चाहिए। मौके पर गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाखा, संस्था के सचिव बिनोद पासवान, पूर्व सचिव गुलाब चंद प्रजापति, अध्यक्ष मुनीलाल यादव, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, विनोद यादव, आशीष कुमार, केदारनाथ स्वर्णकार, सुरेंद्र राम, अभय सिन्हा, संतोष प्रजापति, जानकी राम भी मौजूद थे।