जलवायु परिवर्तन संबंधी जानकारी का स्थानीय भाषाओं में होगा अनुवाद

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

  • बागपत में क्लाइमेट कार्डिनल्स चैप्टर का शुभारंभ

बागपत (उत्तर प्रदेश)। नेहरू युवा केन्द्र, बागपत से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब ने गूगल समर्थित संगठन क्लाइमेट कार्डिनल्स के साउथ एशियन चैप्टर का बागपत में शुभारंभ किया। क्लाइमेट कार्डिनल्स का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन संबंधी जानकारी का स्थानीय भाषाओं में अनुवाद कर बड़ी संख्या में लोगों को शिक्षित करना है।

उड़ान यूथ क्लब साउथ एशियन चैप्टर में वॉलिंटियर ट्रांसलेटर को जोड़कर यह कार्य करेगा। वर्तमान में क्लाइमेट कार्डिनल्स 80 से अधिक देशों में 14 हजार वॉलंटियर ट्रांसलेटर के सहयोग से सक्रिय है। संस्थान प्रतिवर्ष पांच लाख से अधिक शब्दों का अनुवाद कर रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन संबंधी जानकारी को स्थानीय भाषा में अनुवाद करने से अधिक संख्या में लोगों को इसके दुष्प्रभावों और इसको कम करने के उपायों के विषय में जागरूक किया जा सकेगा। वर्तमान में उड़ान द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों पर शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसमें क्लाइमेट चेंज संबंधी गतिविधियों को प्रमुखता दी जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT