सीसीएल अधिकारियों को मानक खरीद प्रक्रियाओं की दी जानकारी

झारखंड
Spread the love

  • रजरप्‍पा क्षेत्र में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

रांची। कोल इंडिया लिमिटेड के मार्गदर्शन और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सतर्कता विभाग के तत्वावधान में रजरप्पा क्षेत्र में 15 जुलाई को क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों की क्षमता निर्माण के लिए खरीद पर कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने किया। इस कार्यशाला में 66 अधिकारियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को मानक खरीद प्रक्रियाओं से अवगत कराना था।

कार्यक्रम को चार सत्रों में आयोजित किया गया था। विषय विशेषज्ञ के रूप में टीसीएस-जीईएम सुबोध कांत, एमएसएमई के सुरेंद्र शर्मा, रजरप्पा क्षेत्र उप प्रबंधक (एमएम) रमन कटियार और सतर्कता विभाग के उप प्रबंधक (एमएम) अवनी नंदन थे। विशेषज्ञों ने सरलता से सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT