रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रांची समर्पण शाखा 9 पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में 9 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसकी शुरुआत 15 जुलाई से हुई। यह 23 जुलाई तक चलेगा।
इस कार्यक्रम का आगाज 15 जुलाई को जन सेवा कार्यक्रम शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में हुआ। उनके सम्मान में रिक्शा चालकों को बरसाती एवं फल का वितरण किया गया।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजिका कविता सोमानी की देखरेख में यह संपन्न हुआ। रातू रोड स्थित राम जानकी मंदिर के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, संयोजिका कविता सोमानी, दीपिका मोतिका, चंद्रकला, रितु पोद्दार, कविता जालान, पायल जैन उपस्थित थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT