टोल टैक्‍स को लेकर हुआ बड़ा फैसला, जानें

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। हाईवे बनने के बाद जगह-जगह लोगों को टोल टैक्‍स देना होता है। इसकी अव्‍यवस्‍था और राशि को लेकर कई बार लोगों की नाराजगी भी सामने आती रही है। अब सरकार ने टोल टैक्‍स को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

सरकार ने टोल टैक्स का मौजूदा सिस्टम को खत्म कर दिया है। नेशनल हाईवे पर लगने वाले टोल को समाप्‍त करने की घोषणा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की।

मौजूदा सिस्‍टम के खत्‍म होने से टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ खत्म होगी। लोगों को समय की भी बचत होगी। आए दिन लोगों के साथ होने बहसबाजी से भी छुटकारा मिलेगा।

वर्तमान व्‍यवस्‍था की जगह देश में सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन की घोषणा मंत्री ने की है। इसके तहत टोल प्‍लाजा में आपके बैंक खाते से पैसे कटेंगे। आप जितनी दूरी तय करेंगे, उसके हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। यह दो महीने के भीतर शुरू हो सकता है।

दुनिया के 5 देशों में ये टोल सिस्‍टम लागू है। जर्मनी, हंगरी, बुल्गारिया, बेल्जियम और चेक रिपब्लिक में ये सिस्टम लागू है। अब भारत में भी लागू होने वाला है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8