
धनबाद। मानस मंदिर, जगजीवन नगर प्रांगण में सोशल और कल्चर संगठन स्पंदन ने ‘श्रावण उत्सव’ का आयोजन 21 जुलाई को किया। इसके तहत भजन और गजल संध्या आयोजित किया गया। गजल एवं भजन संगीत संध्या में गायन देवराज चौधरी, प्रणब हालदार, ऋषिता सेनगुप्ता, राजदीप चटर्जी, श्रृष्टि मिश्रा, कुषाण सेनगुप्ता, मीता सरकार, हराधन मंडल, लक्ष्मी रवानी और अमित दास ने किया।
तबला पर रोमेन मुखर्जी, रिशान सेनगुप्ता और अभिषेक चौधरी ने संगत किया। संस्था के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास और अरबिंदो बनर्जी ने बताया कि इस कार्यक्रम का श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया। स्पंदन सोशल और कल्चरल के अलावे समाजसेवी संस्था के रूप में भी जाना जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्पंदन के सभी सदस्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT