रांची। झालसा, रांची के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन 21 जुलाई, 2024 को किया। इसकी अध्यक्षता डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने की। विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के लिए बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में 10 बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था।
8 वादों का निष्पादन करते हुए 10 बंदियों को दोष स्वीकार करने के बाद जेल अदालत का लाभ देते हुए कारा से मुक्त किया गया। इस अवसर पर डालसा सचिव कमलेश बेहरा, न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) मनोज कुमार इंदरवार, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार यादव, एलएडीसी अधिवक्ता-सह-जेल भिजिटर अधिवक्ता कविता खती एवं स्वीकृति विनया, कारापाल, सहायक कारापाल, काराकर्मी एवं न्यायालयकर्मी उपस्थित थें।
जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक जागरूकता के अंतर्गत एलएडीसी अधिवक्ता नालसा और डालसा द्वारा बंदियों को दी गई कानूनी सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उनके द्वारा प्रतिक्रियां भी ली गई। यह जानकारी डालसा सचिव ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT