रांची। बैंक आफ इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की झारखंड इकाई के रांची अंचल के तत्वावधान में 21 जुलाई, 2024 को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में खिजरी प्रखंड के राजाउलातू स्थित संत एन्नी हॉस्पिटल में 500 पौधे लगाए गए। इस कार्य में मैडम गुंजन का विशेष सहयोग मिला।
संगठन की ओर से महासचिव अरूण जॉन प्रबल, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील लकड़ा, संयुक्त महासचिव प्रकाश रुंडा, उप महासचिव महासचिव मनीष नारायण, महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी, सहायक महासचिव भारत लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रकाश उरांव, अन्य कार्यकारी सदस्य मो. अली हसन, सुरेश भगत, हरीश सिंह और बैंक ऑफ इंडिया की उलातु शाखा प्रबंधक मनीष कुमार और अन्य साथियों सहित 50 लोगों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। प्रत्येक वर्ष 500 पौधों को विभिन्न जगहों पर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT