बाबा टांगीनाथ धाम में कलश यात्रा के साथ त्रिशुल प्रतिष्ठा महानुष्ठान शुरू

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • अखंड हरीकीर्तन व भंडारे का भी आयोजन

विक्की कुमार

डुमरी (गुमला)। बाबा टांगीनाथ धाम में कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन शुरू हो गया है। प्रातः 8 बजे डांडटोली बासा नदी से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु विधि विधान के साथ जल लेकर बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचे। वहां मुख्य मंदिर में जलाभिषेक किया। मुख्य मंदिर में त्रिशुल के अवशेष का रुद्राभिषेक कर उनके मूल स्थान पर स्थापित किया गया। इसके बाद 24 घंटे के अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत की गई।

मौके पर उपस्थित श्री कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि‍ समय की मांग हम हिंदुओं को एकजुट होने की है। हिन्दुओं की एकजुटता में ही भारत का भविष्य और भावी पीढ़ी का उत्थान होगा। जब तक सनातनी समाज अपने समाज से दूरी बना कर रहेगा, उनके भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा ही रहेगा। समाज को अपने मान सम्मान की रक्षा के लिए स्वयं संघर्षशील रहने की जरूरत है।

मौके पर बाबा टांगीनाथ धाम विकास समिति के उपाध्यक्ष संजय साहू, गोबिंद खेरवार, बिरेंद्र जयसवाल, अरविंद सिंह, रामकृपा बैगा, रामप्रसाद सिंह, सकलदीप नाथ सहदेव, प्रदीप प्रसाद, उमेश ताम्रकार, नितिश केशरी, आदित्य गुप्ता, विवेक गुप्ता कालेश्वर साव, बागेश्वर साव, शिवटहल भगत सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8