Jharkhand : अब इन जिलों मे पड़ेंगे ओले, तापमान में होगी बढ़ोतरी

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से झारखंड में मौसम बदल गया है। रांची सहित कई जिलों में सुबह आकाश में धुंध छाये रहे। राज्‍य के उत्तरी जिलो में कही-कहीं हल्‍की बारिश हुई। अगले दो दिन भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। ओला भी गिरने की आशंका है। तापमान बढ़ने वाला है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में आने वाले 24 घंटे में कहीं-कहीं कोहरा या धुंध देखी जा सकती है। अगले 2 दिन के दौरान राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्‍मीद है। दक्षिण भागों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद दो दिनों के दौरान राज्‍य में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

तापमान में गिरावट होगी

मौसम केंद्र के अनुसार 26 जनवरी से न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

इन जिलों में ओले पड़ेंगे

केंद्र के अनुसार 23 को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। देवघर, धनबाद, दुमका, पलामू, गढ़वा, चतरा, रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग जिले में गर्जन के साथ वज्रपात और ओला पड़ने की आशंका है।

24 जनवरी को यहां बारिश

राज्‍य के उत्तरी-पूर्वी, दक्षिण और मध्‍य भाग में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की और मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।