आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई घरों के उड़े छप्पर

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के रांची जिले के कांके प्रखंड के कोल्हेया कनादू, सतकनादू सहित कई गांव में आंधी के बाद हुई बारिश ने शनिवार को भारी तबाही मचाई है। दर्जनों घरों के छप्पर उड़ गए। कई घरों के ऊपर पेड़ गिर गए। इससे फाफी नुकसान हुआ है। जगह-जगह बिजली के खंभे व तार टूटकर गिर जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी घंटों तक बाधित रही।

आंधी से कोल्हेया कनादू के संजय मुंडा, खदीजा खातून, कलीम खान तथा सत कनादू के मुंसफ अंसारी, जमाल अंसारी, सरवर अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी, अब्दुल रशीद अंसारी, रेयाजुल अंसारी सहित मदरसा दारुल उलूम इमदादिया के दर्जन भर कमरों में लगे एस्बेस्टस शीट भी उड़ गए। जोरदार आंधी और बारिश के बाद घर उजड़ने से कई ग्रामीणों के सर से छत छि‍न गए।

हालांकि इस आंधी से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। इस संबंध में मुखिया मोहम्मद अजहर ने अंचल अधिकारी से आंधी से हुई क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाने की बात कही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8