रांची : व्यवहार न्यायालय में विशेष मध्यस्थता अभियान 24 जून से

झारखंड
Spread the love

रांची। विशेष मध्यस्थता अभियान 24 से 28 जून, 2024 तक रांची व्यवहार न्यायालय में चलेगा। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष (झालसा) सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा (रांची) दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में इसका आयोजन किया जा रहा है।

इस मध्यस्थता अभियान में व्यवहार न्यायालय के मध्यस्थों के द्वारा तलाक संबंधी मामले, वैवाहिक पुर्नस्थापना के मामले, दत्तक ग्रहण के मामले, भरण-पोषण के मामले, बच्चों के संरक्षकता एवं अभिरक्षा के मामले, परिवार न्यायालय में लंबित अन्य मामले, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, घरेलू हिंसा अधिनियम के अन्य मामलों का निस्तारण मध्यस्थों व अधिवक्ताओं के द्वारा किया जायेगा।

उक्त तिथि को वादकारी उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण करा सकेते हैं। वादकारी 28 जून तक रांची मध्यस्थता केंद्र में आकर मध्यस्थता के माध्यम से वादों को सुलझा सकते है।

ज्ञात हो कि पूर्व में भी माननीय झालसा के निर्देश पर विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन होता रहा है। वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से मध्यस्थों और अधिवक्ताओं के द्वारा किया जाता है। यह जानकारी डालसा सचिव ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8