Ranchi: पीएलएफआई एरिया कमांडर समेत 5 उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। सोमवार को रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इसने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर विजय बक्शी समेत 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। सभी पीएलएफआई संगठन से जुड़े हैं और इन दिनों संगठन को मजबूत करने के इरादे से जमीन कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहे थे।

रांची पुलिस की टीम ने इनलोगों के पास से हथियार भी जब्त किया है। इसकी पुष्टि रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने की है। उन्होंने कहा कि सभी पीएलएफआई उग्रवादियों की गिरफ्तारी नगड़ी इलाके से हुई है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है।