झारखंड सरकार ने एसपी सहित आईपीएस की ट्रांसफर और पोस्टिंग की, देखें लिस्‍ट

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने आईपीएस की ट्रांसफर और पोस्टिंग कर दी है। इसकी अधिसूचना गृह विभाग के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्‍हा ने जारी कर दी है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे क्रान्ति कुमार गडिदेशी को अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, दुमका पद पर पदस्थापित किया गया है।

महानिरीक्षक, दुमका के पद पर पदस्‍थापित श्रीमती अन्नेपू विजयालक्ष्मी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अजीत पीटर डुंगडुंग समादेष्‍टा, झा०स०पु०-1 रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक (देवघर) के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री डुंगडुंग अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्‍त समादेष्टा, झा०स०पु०-5, देवघर के प्रभार में भी रहेंगे।

देवघर पुलिस अधीक्षक (अतिरिक्ता प्रभार समादेष्टा, जैप-5. देवघर) को राकेश रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश समादेष्टा, झा०स०पु०-1 रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8