Jharkhand Weather

Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, कई जिलों में होगा असर, देखें वीडियो

झारखंड मौसम
Spread the love

  • Jharkhand Weather : कल से कई इन जिलों के न्‍यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

रांची। बंगाल की खाड़ी में अंडमान के पास एक सिस्‍टम बना हुआ है। इसके कल डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके कारण झारखंड के मौसम (Jharkhand Weather) में अगले कुछ दिनों में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 31 जनवरी को दी।

केंद्र प्रमुख के मुताबिक पिछल 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस खूंटी केवीके में दर्ज किया गया।

आनंद के अनुसार राज्‍य के उत्तरी भागों में 1 फरवरी की सुबह से ही न्‍यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अगले पांच दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी संभव है। इसका प्रभाव पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, हजारीबाग आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र प्रमुख ने बताया कि उस इलाके में पश्चिमी विक्षोम का असर कम होने के बाद सर्द हवाएं आ रही है। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

केंद्र प्रमुख ने बताया कि मध्‍य यानी रांची और कोल्‍हान वाले इलाके में 2 फरवरी की सुबह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट का क्रम 2 से 3 दिनों तक जारी रहेगा। इन इलाकों में अगले चार दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

आनंद ने बताया कि एक सिस्‍टम बंगाल की खाड़ी में अंडमान के आसपास केंद्र‍ित है। वह डिप्रेशन में बदलने वाला है। कल डिप्रेशन के रूप में ही उसके श्री लंका के तट के पास उसके पहुंचने की संभावना है। इसके कारण राज्‍य के कई इलाकों में पहले पहर तक आसमान में आंशिक बादल देखने को मिलेंगे।

केंद्र प्रमुख के अनुसार न्‍यूनतम तापमान में 3 फरवरी के बाद से फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तापमान में उतार-चढ़ाव पश्चिम विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने निम्‍न दबाव का क्षेत्र है।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।