Jharkhand : वोटों की गिनती कल, इन सीटों पर रहेंगी खास नजर, जानें वजह

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती कल यानी 4 जून को होगी। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। चुनाव आयोग ने इस बारे में जानकारी भी दी है। झारखंड में भी 14 सीटों पर वोटों की गिनती होगी। झारखंड में कुछ सीटों पर लोगों की खास नजर रहेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 14 केंद्रों पर होगी। मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। उसके बाद 8.30 बजे से इवीएम के मतों की गणना होगी।

इन सीटों पर नजर

दुमका

झारखंड की उपराजधानी दुमका पर लोगों की खास नजर रहेगी। यहां से भाजपा ने वर्तमान सांसद सुनील सोरेन को अंतिम समय में बदलकर सीता सोरेन को प्रत्‍याशी बनाया है। झामुमो और परिवार से बगावत कर वह भाजपा में शामिल हुई। यहां सीता सोरेन के जीत और हार दोनों के मायने हैं।

राजमहल

राजमहल सीट पर झामुमो के वरिष्‍ठ नेता और विधायक लोबिन हेम्‍ब्रम की वजह से खास रहेगी। लोबिन पार्टी से बगावत कर यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से दो बार के सांसद रहे विजय हांसदा इंडी गठबंधन के उम्‍मीदवार हैं। भाजपा ने ताला मरांडी को उतारा है।

गोड्डा

गोड्डा में इंडी गठबंधन पहले महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को पहले उम्‍मीदवार बनाया था। फिर उनका टिकट काटकर विधायक प्रदीप यादव को प्रत्‍याशी बना दिया। प्रदीप पहले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी के करीबी भी रह चुके हैं। भाजपा ने इस बार भी डॉ निशिकांत दूबे को उम्‍मीदवार बनाया है।

लोहरदगा

लोहरदगा सीट पर झामुमो विधायक चमरा लिंडा की वजह से चर्चा में है। वे पार्टी से बगावत कर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से इंडी गठबंधन के उम्‍मीदवार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सुखदेव भगत हैं। भाजपा ने वर्तमान सांसद सुदर्शन भगत का टिकट काटकर समीर उरांव को प्रत्‍याशी बनाया है।

जमशेदपुर

जमशेदपुर सीट से इंडी गठबंधन के प्रत्‍याशी समीर मोहंती हैं। यहां से भाजपा ने वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो को उम्‍मीदवार बनाया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्‍ता कुणाल षाड़ंगी की वजह से इस सीट पर लोगों की नजर रहेगी। बीच चुनाव में उन्‍होंने पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

सिंहभूम

लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वह झारखंड से कांग्रेस की एकमात्र सांसद थी। यहां से इंडी गठबंधन ने पूर्व मंत्री जोबा मांझी को प्रत्‍याशी बनाया है।

धनबाद

धनबाद से भाजपा ने वर्तमान सांसद पीएन सिंह का टिकट काटकर बाघमारा ढुल्‍लू महतो को प्रत्‍याशी बनाया है। ढुल्‍लू की छवि को लेकर झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने कई खुलासे किए थे। यहां से इंडी गठबंधन की उम्‍मीदवार पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की बहू और विधायक अनुप सिंह की पत्‍नी अनुपमा सिंह हैं।

कोडरमा

केंद्रीय शिक्षा राज्‍यमंत्री अन्‍नपूणा देवी यहां से एनडीए की उम्‍मीदवार है। इस सीट से इंडी गठबंधन ने भाकपा माले के बिनोद सिंह को प्रत्‍याशी बनाया है। वह बगोदर से विधायक हैं। बिनोद सिंह की लोगों में छवि जुझारू नेता के तौर पर है।

खूंटी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा यहां से एनडीए के उम्‍मीदवार हैं। उनकी जीत और हार दोनों लोगों के लिए मायने रखेंगी। यहां से इंडी गठबंधन के उम्‍मीदवार कांग्रेस के कालीचरण मुंडा हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8