जेसीआई यूथ रांची ने वृद्धाश्रम में किया एक शाम बुज़ुर्गों के नाम कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। एक शाम पूज्य बुजुर्गो के नाम कार्यक्रम का आयोजन जेसीआई यूथ रांची ने बरियातू स्थित सीनियर सिटीजन ओल्ड एज होम में 16 जून को किया। संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर भोजन कराकर सेवा कर सभी वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके सम्मान एवं मनोरंजन के लिए कई कार्यकम प्रस्तुत किए। उनके लिए गाने गाए। उनके साथ डांस किया और अंताक्षरी खेली कई।

अपनों के प्यार से दूर वृद्धाश्रम में रह रहे बुज़ुर्गो को जब मनोरंजन के साथ अपनेपन का माहौल मिला तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जो लोग बुजुर्गों की सेवा करते हैं, उनकी आयु, विद्या, यश और बल में वृद्धि होती है। उनके मार्ग दर्शन में हम काफी उन्नति कर सकते है। यदि धरती पर हमारी कोई वजूद है तो उसमें हमारे माता-पिता एवं बुजुर्ग का योगदान है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक सचिन ड्रोलिया, मोनिका गोयनका, विकास झाज़ारिया व अन्य सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8