रांची के डुमरदगा बाल सुधारगृह में दो गुटों में हिंसक झड़प, इतने बाल बंदी घायल

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में बाल कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में आठ बाल कैदी बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कुछ बाल कैदियों को लगातार परेशान किया जा रहा था, इसी से आक्रोशित होकर बाल कैदियों ने अपने ही आठ साथियों को बेरहमी से पीटा है।