सैंकड़ों कोयला कामगारों ने ली भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। सीसीएल की तापिन परियोजना के चरही रेलवे साइडिंग में कार्यरत अन्य संगठन के सैंकड़ो कामगारों ने भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति से प्रभावित होकर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की सदस्यता 10 जून को ग्रहण की। इस सभी कर्मचारियों का संगठन के महामंत्री राजीव रंजन सिंह, संयुक्त महामंत्री निर्गुण महतो, झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, हज़ारीबाग क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी राणा, सचिव रणविजय सिंह, माया मेहता, जेपी झा ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा अपने श्रमिकों के हक अधिकार के लिए गंभीर रहता है। इकाई स्तर से लेकर कंपनी स्तर तक भारतीय मजदूर संघ अग्रणी भूमिका निभाता है। वेतन समझौता हो या अन्य सामाजिक सुरक्षा, कल्याण संबंधी मुद्दे, सभी मुद्दों का समाधान में भारतीय मजदूर संघ की अग्रणी भूमिका रहती है। सदा कामगारों के हितों की रक्षा करेगा।

महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने इस दौरान हजारीबाग के महाप्रबंधक से शिष्टाचार मुलाकात की। चरही रेलवे साइडिंग के श्रमिकों की मांगों को रखा। महाप्रबंधक ने यथाशीघ्र उसके समाधान का आश्‍वासन दिया। मौके पर सीसीएल सीकेएस के कई क्षेत्रीय और इकाई के पदधारी व सैंकड़ों श्रमिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8