
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल से छूटने के बाद रांची के कांके रोड स्थित अपने आवास पर 29 जून को आम सभा की। इसमें राज्यभर से झामुमो के हजारों कार्यकर्ता आए हुए थे। इससे पहले उन्होंने बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
आमसभा में पूर्व सीएम ने कहा कि ये झारखंड सिर्फ झारखंड नहीं है। ये वीरों की धरती है। हम वीरों के सपूत हैं। हमें डरने की आवश्यकता नहीं है। डराने वाले बहुत आएंगे, लेकिन वह क्षणभर का तकलीफ होगा। अगर हम उस तकलीफ को सह लिए तो निश्चित रूप से मंजिल झारखंडियों के कदम चूमेगी।
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा हमें हर संभव तरीके से गुमराह करने और हमारे रास्ते से भटकाने की कोशिश करेंगी। विधानसभा चुनाव में हमने उन्हें दिखा दिया है कि हम क्या करने में सक्षम हैं। अगले विधानसभा चुनाव के लिए उनका जो सपना है, वह सिर्फ ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ के अलावा कुछ नहीं है।
ये है वीडियो
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT