मनीष जायसवाल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के बाद हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान मनीष जायसवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर हजारीबाग से प्रत्याशी बनाये गये थे। उन्होंने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस ज्वाइन करनेवाले विधायक जेपी पटेल को परास्त किया था।

यहां यह भी बता दें कि, मनीष जायसवाल के अलावा भाजपा विधायक ढुल्लू महतो (धनबाद) तथा झामुमो विधायक जोबा मांझी (सिंहभूम) और नलिन सोरेन (दुमका) ने भी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है और सांसद बने हैं। सांसद बनने के बाद अब इन चारों सांसदों को विधानसभा की सदस्यता छोड़नी होगी।