लाइट हाउस धुर्वा आवासीय कल्याण समिति का गठन

झारखंड
Spread the love

रांची। लाइट हाउस धुर्वा रांची में लाइट हाउस आवासीय कल्याण समिति का गठन किया गया। समिति की रविवार को हुई बैठक में आवास की मरम्मत, लाइटहाउस की परेशानी पर चर्चा की गई।

समिति के अध्यक्ष सुदर्शन लाल ने कहा कि इसका उद्देश्य कालोनी में रहने वाले के बीच कल्याण, सांप्रदायिक सदभाव व राष्ट्रीय एकता कायम करना है। समिति द्वारा केवल उन समस्याओं का निपटारा किया जा सकता है, जो सभी कालोनीवासियों से संबन्धित हों और जो उनके जीवन स्तर को संवर्धित करें।

लाइटहाउस आवासीय कल्याण समिति धुर्वा के संरक्षक आशुतोष कुमार सिंह, अध्यक्ष सुदर्शन लाल, उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, उपाध्यक्ष इंदु देवी, उपसचिव कुणाल  किशोर वर्मा, संयुक्त सचिव विपिन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कुसुमलता देवी, रामचंद्र वर्मा, उप कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी नसीम अख्तर को बनाया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8