बदलती प्रकृति में भी श्रीराम सुपर 4400 धान बीज से किसानों की बढ़ी उत्पादकता

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की इकाई श्रीराम फार्मसॉल्यूशंस की ओर से पेश श्रीरामसुपर 4400 धान बीज से बदलती प्रकृति में भी किसानों की उत्पादकता बढ़ी है। आधुनिक अनुसंधान द्वारा विकसित की गई धान की यह किस्म झारखंड के किसानों में लोकप्रिय हो रहे हैं।

कंपनी के अनुसार इसमें लम्बी बालियां, भरपूर दाने, रोगों के प्रति सहनशीलता और कम समय व कम पानी में अधिक पैदावार मिलते हैं। इसके चलते ये बीज झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के किसानों में लोकप्रिय हैं।

झारखंड के लातेहार के किसान बिहारी सिंह का कहना है कि श्रीरामसुपर 4400 धान बीज को वे पिछले वर्ष भी लगाए थे। उनका कहना है कि इसकी उत्पादकता भी अन्य किस्म से ज्यादा है। वे अन्य किसानों को भी श्रीरामसुपर 4400 लगाकर भरपूर लाभ लेने की सलाह देते हैं।

कंपनी के अनुसार श्रीरामसुपर 4400 धान बीज के साथ श्रीराम फार्मसॉल्यूशंस के अन्य उत्पाद जैसे श्रीरामसुपर 7711, 4466 और 4433 भी पिछले कुछ सालों से अपने शानदार परिणाम के चलते किसानों में बेहद लोकप्रिय हो गए हैंI

श्रीराम फार्मसॉल्यूशंस 135 वर्ष पुरानी डीसीएम श्रीराम लिमिटेड का एक हिस्सा है। एक अग्रणी बिजनेस ग्रुप जिसका टर्नओवर 11431 करोड़ है। श्रीराम फार्मसॉल्यूशंस एग्री-इनपुट जैसे बीज, विशेष पोषण एवं फसल संरक्षण श्रृंखला के कारोबार में सक्रिय है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8