राजकीय मध्य विद्यालय में पढ़ रहे बच्‍चों के बीच नोट बुक का वितरण

झारखंड शिक्षा
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय सड़की में अध्ययनरत बच्चों के बीच नोट बुक का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी राजेश्वर यादव और प्रधानाध्यपक बैजनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं के बीच नोट बुक का वितरण किया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह ने सभी बच्चों को प्रतिदिन ठीक समय पर विद्यालय पहुंचे की बात कही। मन लगाकर पढ़ने का आह्वान किया। मौके पर शिक्षक ब्रजेश ठाकुर, अनुज पाल, संतोष पाल, जितेश्वर साहू, सतीश पाल सहित कई अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।