विक्की कुमार
गुमला। चैनपुर आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी ने प्रखंड में व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा को लेकर 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांगों के जल्द निराकरण की मांग की।
मौके पर आजसू के केन्द्रीय सचिव सह गुमला विधानसभा प्रभारी बोनीफास कुजूर, सद्दाम अंसारी, पवन तिग्गा, दीलबाग कुमार, जिवंती बड़ा, पिंकी कुजूर, जन्नतुम खातून, अमित एक्का, माधुरी मिंज सहित आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये मांगें
- जमीन संबंधी दाखिल-खारिज के लिए अंचल कार्यालय में जमा आवेदनों का अविलंब निष्पादन किया जाए। पंजी-2 में दर्ज जीरो प्लॉट की समस्या पर जल्द से जल्द उचित एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए।
- अबुआ आवास के चयन में पारदर्शिता लायी जाए। जरूरतमंद एवं निर्धन परिवार को इसका समुचित लाभ मिलें।
- मनरेगा अंतर्गत संचालित सिंचाई कूप और अन्य योजनाओं का कियान्वयन एवं भुगतान यथाशीघ्र किया जाए, ताकि वर्षा से पहले कार्य को पूर्ण किया जा सके।
- छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने में शीघ्रता लाई जाए, ताकि गरीब एवं निर्धन परिवार के अध्ययनरत छात्र-छात्राएं छात्रवृति से वंचित नहीं हो।
- सभी किसानों को खाद एवं बीज की आपूर्ति समय पर की जाए, ताकि खेती पर निर्भर रहने वाले किसानों को समुचित लाभ हो सके।
- प्रखंड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रखंड में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
- प्रखंड/अंचल कार्यालय में पदस्थापित समस्त कर्मियों की उपस्थिति सरकारी नियमानुसार सुनिश्चित की जाए, ताकि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्रामवासियों का कार्य सरलतापूर्वक हो सके।
- सरकारी योजनाओं में झारखंड आंदोलनकारियों एवं उनके परिवार के आश्रितों को प्राथमिकता दी जाए।
- सभी पेंशनधारियों का भुगतान नियमित एवं निर्बाध रूप से हो।
- सभी कार्डधारियों को राशन समय पर आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राशन में कटौती बन्द की जाए।
- खराब पड़े सभी चापाकलों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT


