झारखंड सहित देश भर के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में आए 20 हजार करोड़

कृषि झारखंड
Spread the love

  • कृषि पेरा विस्तार कार्यकर्ता के रूप में कृषि सखियों का हुआ प्रमाणीकरण

रांची। प्रधानमंत्री किसान की 17वीं किस्त के तहत 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20 हजार करोड रुपए का ऑनलाइन हस्तांतरण किए गए। कृषि पैरा विस्तार  कार्यकर्ता के रूप में कृषि सखियों को सर्टिफिकेट वितरण किया गया। इस अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के कृषि विज्ञान केंद्र, रामकृष्ण आश्रम सभागार में कार्यक्रम का आयोजन 18 जून को किया गया। इसमें आम लोगों के अलावा कृषि संबंधित विशेषज्ञ भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को वाराणसी से ऑनलाइन लाइव देखा। मौके पर कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक समरी लाल, आईसीएआर अटारी पटना के निदेशक डॉ अंजनी कुमार, रामकृष्ण आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानंद, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस)  के कार्यक्रम प्रबंधक संजय भगत भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के वाराणसी से ऑनलाइन संबोधन में दी गई जानकारियों को उपस्थित लोगों ने सुना। उनके संबोधन के बाद कृषि विज्ञान केंद्र में मुख्य अतिथि समरी लाल द्वारा 10 कृषि सखियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इसी केंद्र से प्रशिक्षण लेने वाले अन्य 228 को बाद में सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत ही किसान विकास योजनाओं को मंजूरी देकर की है। यह इस बात का संकेत है कि भारत सरकार किसान के कल्याण के लिए कितनी तत्पर है।

रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद ने लोगों से जैविक कृषि प्रक्रिया को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथ जैसे रामायण, महाभारत इत्यादि का उदाहरण देकर बताया कि हमारे देश की संस्कृति में किसान  कल्याण का लक्ष्य राजा के अग्रणी प्राथमिकताओं में से एक होता था। उन्होंने बताया कि किसान के विकास से ही देश विकसित बन पाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8