बारिश के दौरान वज्रपात होने से धनबाद में दो लोगों की मौत

झारखंड
Spread the love

धनबाद। झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्‍य में 9 मई को बारिश हुई। कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात भी हुआ। बारिश के साथ हुए वज्रपात से जिले में अलग-अलग स्थान पर दो लोगों की जान चली गई। घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हुई हैं।

धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट ऊपर धौड़ा की रहने वाली 35 वर्षीय पूनम देवी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। करुणा देवी और लीला देवी घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के वक्त तीनों महिलाएं शौच के लिए निकली थीं।

दूसरी घटना में कालूबथान ओपी क्षेत्र के छगलिया गांव निवासी एक युवक की वज्रपात की वजह से जान चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, 18 वर्षीय जितेन राय बुधवार की रात अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गया।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com मौसम केंद्र के सहयोग से बारिश और वज्रपात को लेकर लगातार सतर्क करता रहता है। मौसम की खबरें भी हमेशा प्रकाशित की जाती है। मौसम की अद्यतन जानकारी यहां से ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8