दो माह से लगातार जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर रहा ट्रस्‍ट

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के संयुक्त तत्वावधान में ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन दो माह से प्रत्येक सोमवार को पुंदाग बस्ती के जरूरतमंद निर्धन असहाय लोगों के बीच वितरण किया जा रहा है।

ट्रस्‍ट की ओर से 15 मार्च को पुंदाग बस्ती में रहने वाले लगभग 450 निर्धन असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच अन्नपूर्णा भोजन का वितरण किया गया। बस्ती में रहने वाले 450 ग्रामीण अन्नपूर्णा भोजन सेवा का लाभ ले रहे है। प्रत्येक सोमवार को आसपास के लोगों को अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद का इंतजार बेसब्री से रहता है। पुंदाग बस्ती मे काम करने वाले मजदूर वहां रहने वाले निर्धन लाचार असहाय जरूरतमंद बच्चे, बुज़ुर्ग, महिला, पुरूष इसका लाभ ले रहे है।

आज के अन्नपूर्णा भोजन सेवा के कार्य में संस्था के सह संरक्षक विजय जालान, बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, सह सचिव सुरेश कुमार चौधरी,अजनी अग्रवाल, माधव अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, नंद किशोर चौधरी, चिरजीलाल खंडेलवाल, ओमप्रकाश सरावगी, अरविंद अग्रवाल, विशाल जालान, शिवभगवान अग्रवाल, किशन अग्रवाल, अजय खेतान, शंकरलाल मोदी, रमेंद्र पाण्डेय, धीरज कुमार गुप्ता, आलोक सिंह सहित अन्‍य सदस्य उपस्थित थे।