स्‍वाति मालीवाल के पूर्व पति ने मारपीट के मामले में किया बड़ा खुलासा

अन्य राज्य देश
Spread the love

हरियाणा। राज्‍यसभा सांसद स्‍वाति मालीवाल के साथ दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई मारपीट का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह का बयान आया था। इसपर स्‍वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने उन्‍हें अरविंद केजरीवाल का ‘तोता’ बताया। इस मामले में बड़ा खुलासा भी किया।

स्वाति मालीवाल के पूर्व पति और आप के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने कहा कि संजय सिंह खुद किस तरह से राज्यसभा गए हैं, ये बात वो भी जानते हैं और मैं भी। वे केवल अरविंद केजरीवाल के ‘तोते’ हैं, जो उनके इशारे पर काम करते हैं।

नवीन ने कहा कि संजय सिंह को पहले ही इस घटना के बारे में पता था कि ऐसा होगा। वे एक्टिंग कर रहे हैं। ये भाजपा-कांग्रेस या आप का मामला नहीं है। आप (संजय सिहं) तो स्वाति मालीवाल को छोटी बहन कहते थे। जब ये घटना हुई तो वहां पर मौजूद सभी लोगों पर एफआईआर होनी चाहिए।

बतातें चलें कि आप सांसद संजय सिंह ने कहा कहा था कि घटना के दिन सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालिवाल मुलाकात करने पहुंची थी। वह ड्राइंग रूम में इंतज़ार कर रही थी, तभी विभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) वहां आएं। उसने स्वाति मालिवाल के साथ बेहद बदतमीज़ी की और अभद्रता की। इस पूरे मामले की जानकारी स्वाति मालिवाल ने पुलिस को दी।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूरी घटना को संज्ञान में लिया है। सख्त कार्रवाई करने को कहा है। वह पार्टी की पुरानी और वरिष्ठ नेता में से एक हैं। हम सब उनके साथ हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8