सोनिया और राहुल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कही बड़ी बात, जानें

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव की वोटिंग जारी है। चार चरण का मतदान हो चुका है। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होना है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर बड़ी बात कही है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सोनिया गांधी ने सांसद निधि का 70% से अधिक अल्पसंख्यकों पर खर्च किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अयोध्या का दौरा नहीं किया, क्योंकि उन्हें अपना ‘भिंडी बाजार’ वोट बैंक खोने का डर था।

भिंडी बाज़ार दक्षिण मुंबई का एक मुस्लिम बहुल इलाका है। रायबरेली में अमित शाह ने कहा कि आप इतने सालों से वोट दे रहे हैं, क्या आपको सांसद निधि से कुछ मिला? सारा पैसा सोनिया गांधी ने खर्च कर दिया। अगर आपको नहीं मिला तो कहां गया? यह उनके वोट में चला गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8