- 300 पीस रेडी टू ड्रिंक ओआरएस एवं थैंक यू कार्ड वितरित किया गया
रांची। सेंटेविटा अस्पताल ने रांची पुलिस के समर्थन में ‘बीट द हीट’ अभियान चलाया है। इसके तहत शहर में ड्यूटी पर तैनात रांची पुलिस एवं रांची ट्रैफिक पुलिस के जवानों को रेडी टू ड्रिंक ओ आर एस के साथ थैंक यू कार्ड भी दिया गया है, ताकि ड्यूटी पर तैनात जवानों में ताजगी, फुर्ती एवं उत्साह बानी रहें।
प्रत्येक वर्ष गर्मियों के मौसम में चलाया जाने वाले ‘बीट द हीट’ अभियान इस वर्ष भी चलाया जा रहा है। अभियान में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को अस्पताल समय समय पर सहयोग करता रहेगा। इस अभियान के माध्यम से सेंटेविटा अस्पताल यह सन्देश भी देना चाहता है कि ‘मुश्किल परिस्थितियों में भी हम सब के साथ खड़े है।’
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8