मौलाना की वजह से चर्चा में नुपूर शर्मा, सोशल मीडिया पर कर रहीं ट्रेंड

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भाजपा की पूर्व नेत्री नुपूर शर्मा फिर चर्चा में है। इसी मामले को लेकर वह सोशल मीडिया एक्‍स पर ट्रेंड कर रही है। इस बार वह एक मौलाना की वजह से चर्चा में है।

दरअसल, भाजपा की पूर्व नेत्री नूपुर शर्मा और भाजपा विधायक टाइगर राजा सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मौलाना सोहेल अबू बकर तिमोल को गुजरात में गिरफ्तार किया गया।

वह कई हिंदू नेताओं के साथ सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके की हत्‍या भी करना चाहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए उन्हें पाकिस्तान से 1 करोड़ मिले थे।

गुजरात पुलिस लंबे समय तक उस पर नजर रखी हुई थी। इसके बाद सूरत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौलाना से पूछताछ की जा रही है। इसमें कई राज खुलने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8