एनएसयूआई ने किया छात्र पंचायत का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ एनएसयूआई ने छात्र पंचायत का आयोजन 15 मई को किया गया। इसका नेतृत्व झारखंड एनएसयूआई नेत्री आरुषी वंदना और जिला महासचिव अबदुल रबनावाज ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा एवं प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू मौजद थे। कुमार राजा ने विद्यार्थियों साथ संवाद किया। कहा कि केन्द्र में सरकार आते ही अग्निपथ योजना को निरस्त किया जाएगा। सभी खाली पड़े पदो को भरने का काम होगा। युवाओं के लिए 30 लाख पदों को भरने का काम किया जाएगा।

आरुषी वंदना ने कहा कि संवाद से ही समाधान है। एनएसयूआई छात्र पंचायत के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि उनकी समस्याओं को समझ कर समाधान निकाला जा सके। मोदी सरकार में पूरे देश के छात्र नौजवान परेशान हैं। बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन मोदी सरकार के पास अपने उद्योगपति मित्रों को खुश करने के अलावा कोई दूसरी योजना नहीं है।

इस दौरान पांचों न्याय के बारे में सभी विद्यार्थियों को समझाया गया। अबदुल रबनावाज ने कहा कि जब नौजवान का उज्ज्वल भविष्य है, तो देश का उज्ज्वल भविष्य है।

यह कार्यक्रम देश के युवाओं को आवाज देने की मुहिम है। धन्यवाद डोरंडा कॉलेज के एनएसयूआई छात्र नेता विश्वजीत सिंह ने किया। विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने इंडी गठबंधन से रोजगार, नई शिक्षा नीति सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गयी।

पार्टी कार्यकर्ता और विद्यार्थियों ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को जिताने एवं सरकार बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई रांची लोकसभा प्रभारी इंदरजीत सिंह, कुमार राजा, बिनय सिन्हा दीपू, मोहमद फिरोज, संजय टाइगर, संजय तिर्की, आरुषी वंदना, पूजा पी एस, राखी कौर, अबदुल रबनावाज, विश्वजीत सिंह, अमन नाज, मुन्ना, कैफ, अफताब, साहिल कुमार, रोहित पन्ना, प्रीतम कुमार, खुशी शर्मा, कंचन टूटी, प्रिटी, पूजा, रोहित, विक्रम सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8