Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 5 जून से लगातार लू चलेगी। इसे लेकर कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। राज्य में 8 जून से बारिश भी होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 जून को दी है।
तापमान में बदलाव नहीं
अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
कल यहां के लिए अलर्ट जारी
मौसम केंद्र ने 5 जून को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।
6 से 8 जून तक ये स्थिति
मौसम केंद्र के मुताबिक 6 से 8 जून तक पूरे राज्य में कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका है।
8 जून को यहां बारिश
राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रांची, खूंटी, बोकारो, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, कोडरमा जिले में देखने को मिलेगा।
9 और 10 को यहां वर्षा
राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
5 जून को इतना रहेगा तापमान
