एनएसएस स्‍वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरुकता शोभा यात्रा

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई मतदाता जागरुकता अभियान (2.0) चला रही है। इसके अंतर्गत 18 मई को आरयू के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय मुख्यालय से ‘मतदाता जागरुकता शोभा यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव आयोग ने इस चुनाव में नारा दिया है ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’। यह तब सार्थक होगा, जब सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि एनएसएस के इस अभियान की चर्चा चुनाव आयोग में भी हो रहा है। मुझे विश्वास है कि रांची लोकसभा के निर्वाचन में मतदान प्रतिशत निश्चित वृद्धि होगी।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ बिनोद नारायण ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान का भाव सभी में विकसित करना ही इस अभियान का उद्देश्य है। युवाओं के माध्यम से इस आवाज को सभी तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।

मतदाता जागरुकता शोभा यात्रा को विश्वविद्यालय मुख्यालय से कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ बिनोद नारायण, एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार, आईएलएस के निदेशक डॉ एसएन मिश्रा, एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः डॉ किशोर सुरीन, डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कुमारी भारती सिंह, डॉ कुमुदकला मेहता, डॉ एमलीन केरकेट्टा, कंचन मुंडा, चंचल लकड़ा ने रवाना किया। इसमें लगभग 300 एनएसएस के स्वयंसेवक झारखंड की पारंपरिक भेषभूषा में थे।

शोभा यात्रा रांची विश्वविद्यालय के मुख्यालय से प्रारंभ होकर चडरी तालाब, होटल ली लेक, पुराना नगर निगम कार्यालय, कचहरी चौक, जयपाल सिंह स्टेडियम, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक होते वापस रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय आकर समाप्त हुई।

मतदाता जागरुकता शोभायात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं झारखंड के क्षेत्रीय भाषा नागपुरी में ‘चला- चला भैया-बहिन वोट देवे, जाब हाई रे मिली-जुली सभे रे वोट देवे जाब’ गीत गाकर मतदाताओं को जागरूक किया।

शोभा यात्रा में नारों के माध्यम से जागरूक किया गया कहा- सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, लोकतन्त्र का सबसे बड़ा पर्व है, मतदान करना हम सबका फर्ज है, आपका वोट आपकी ताकत, दोनो बने देश की ताकत, सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगाए गए। शत प्रतिशत मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर आने के लिए लोगो से बढ़ चढ़ कर मतदान करने के जागरूक किया।

शोभायात्रा में नागपुरी, कुडुख और अन्य भाषाओं में मतदाता जागरुकता गीत भी गाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स दिवाकर, सुरभि‍, पुरषोत्तम, अंकित, ऋषि, अजीत, प्रियंका, रिकेष, उज्ज्वल, सुजल, उदयशंकर, अंश, अंगिता, स्वरा, खुशी, क्षणिका, आदित्य, दीक्षा, संकल्प आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8