Jharkhand: हजारीबाग के बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने भाजपा के नोटिस का दिया ये जवाब, पढ़ें

झारखंड
Spread the love

जारीबाग। झारखंड के हजारीबाग सीट से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू के नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से दिये गये जवाब में कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से विदेश में थे। इस कारण मैंने पोस्टल वैलेट की मदद से अपना वोट दिया।

साथ ही सांसद जयंत ने यह भी बताया है कि उन्होंने क्यों नहीं पार्टी की चुनावी गतिविधियों में हिस्सा लिया। वे आदित्य साहू को लिखे गये पत्र में कहते हैं कि आप निश्चित रूप से इसके लिए मुझसे संपर्क कर सकते थे।

जयंत सिन्हा ने झारखंड भाजपा के महासचिव आदित्य साहू को अपना जवाब भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि वे अपना वोट पोस्टल वैलेट के माध्यम से कर चुके हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह चुनावी गतिविधियों में क्यों हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यदि पार्टी चाहती थी कि मैं चुनावी गतिविधियों में हिस्सा लूं, तो आप निश्चित तौर पर मुझसे संपर्क कर सकते थे। लेकिन राज्य से एक भी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी या सांसद/विधायक इसके लिए मेरे पास नहीं पहुंचे। न ही किसी भी पार्टी के कार्यक्रम या रैली में शामिल होने के लिए मुझे आमंत्रित किया।

यहां बता दें कि, दो दिन पहले झारखंड से राज्यसभा सांसद सह पार्टी के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा को शो-कॉज नोटिस जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि जब मनीष जायसवाल को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया, तब से आप संगठन के कार्यों या चुनाव प्रचार में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। यहां तक कि आपने वोट तक नहीं डाला। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि धूमिल हुई। इसके लिए उन्हें दो दिन के अंदर में जवाब देने को कहा गया था।