चक्रवात ‘रेमल’ का दिखने लगा असर, जानें अपडेट

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। चक्रवात ‘रेमल’ का असर दिखने लगा है। पूर्वी मेदिनीपुर में भारी बारिश शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मंदारमणि और दीघा इलाके में मौसम बदल रहा है। दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन में मौसम में बदलाव देखा गया।

सिविल डिफेंस कर्मी सैयद अली खान ने बताया कि आज मौसम कल से ज्यादा खराब है। हम लोगों को सचेत कर रहे हैं। हम पूरी तरह से तैयार हैं। चक्रवात को लेकर मछुआरों को समुंद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई।

आईएमडी के अनुसार चक्रवात ‘रेमल’ अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। 26 मई की आधी रात के आसपास बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8