Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 20 मई, 2024

मेष

बिजनेस को फायदा मिलने वाला है। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। वकीलों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। सभी केस पक्ष में रहेंगे। नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी।

वृष

नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा।

मिथुन

बिजनेसमैन को अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा। इसका फायदा भविष्य में होगा। ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। दोस्तों के साथ बातकर के मूड अच्छा होगा। लवमेट्स शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले बात को मान लेंगे।

कर्क

संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योंकि जल्दी में काम निपटाने के चक्कर में गलतियां हो सकती है। बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं तो लाभ होगा।

सिंह

दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे, तो अच्छा महसूस होगा।

कन्या

किसी दोस्त से कोई बात शेयर करेंगे। पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। इसे देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। करियर की शुरुआत करने वालों के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा।

तुला

दिन बहुत बढ़िया रहेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहे हैं तो दिन शुभ है। गुस्से पर कंट्रोल करें, इससे बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। नशा से दूर रहें।

वृश्चिक

दिन खुशनुमा रहने वाला है। प्रोफेशर्स को किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी। बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

धनु

जीवनसाथी के सहयोग से किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। निवेश करना चाह रहें है, तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें। नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहें है, तो दिन शुभ है। जिस मित्र से अनबन हुई थी, वो दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा।

मकर

अविवाहितों को विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है, जिसका फायदा भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों में हाथ बंटा सकते है। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें।

कुंभ

कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। इसे धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। समाज में आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए दिन शुभ है। सेहत का ख्‍याल रखें।

मीन

संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस वाले लोग जरूरी कागजों को संभालकर रखें। कागजी कार्रवाई में सावधानी रखें। कानूनी मामले में राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8