नई दिल्ली। बढ़ती गर्मी के बीच अच्छी खबर आई है। मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। दस्तक देने के बाद यह पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मॉनसून आगे बढ़ गया है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। आज यानी 30 मई को आज 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के केरल में दस्तक देने के बाद कोट्टायम, केरल: कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। धीरे-धीरे इसका विस्तार होता जाएगा।
जानकारी हो कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था कि इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून के ± 4 दिन की मॉडल त्रुटि के साथ 31 मई को केरल में आगमन होने की संभावना है। हालांकि पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी।
पिछले 19 वर्षों (2005-2023) के दौरान केरल में मानसून के आरंभ की तारीख के भारत मौसम विज्ञान विभाग के परिचालन पूर्वानुमान 2015 को छोड़कर सही साबित हुए थे। हाल के 5 वर्षों (2019- 2023) के लिए पूर्वानुमान सत्यापन नीचे तालिका में दिया गया है।
मानसून के आने की स्थिति
वर्ष | वास्तविक आगमन तिथि | पूर्वानुमान तिथि |
2019 | 8 जून | 6 जून |
2020 | 1 जून | 5 जून |
2021 | 3 जून | 31 मई |
2022 | 29 मई | 27 मई |
2023 | 8 जून | 4 जून |
2024 | 30 मई | 31 मई |
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8