दिल्‍ली : न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में लगी आग, 6 नवजात शिशुओं की मृत्यु

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्‍ली के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 नवजात शिशुओं की मृत्यु हो गई। एक नवजात शिशु वेंटिलेटर पर है और 5 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख जताया है।

दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में 12 नवजात शिशुओं को भर्ती कराया गया था। इसमें से 1 की आग लगने की घटना से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। आग लगने से 6 नवजात शिशुओं की मृत्यु हो गई और 5 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक हॉस्पिटल का मालिक पश्चिम विहार निवासी नवीन किची अभी भी फरार है। धारा 336 और 304ए के तहत एफआईआर दर्ज़ किया गया है।

दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार यानी 25 मई की रात 11:32 बजे हमें कॉल मिली कि एक बेबी केयर सेंटर में आग लगी है। हमने शुरू में ही 7 फायर टेंडर भेजे थे। 12 बच्चों को हमने निकाला। बाद में पता लगा कि 6 बच्चों की मृत्यु हो गई है।

गर्ग के अनुसार बताया गया है कि वहां ऑक्सीजन के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिस कारण आग बढ़ गई। बगल के घर में भी चली गई थी। वहां करीब 6 ब्लास्ट हुए हैं जिससे हमारे फायर फाइटर को भी खतरा था। हमने 2 टीम बनाई जिसमें से एक ने बच्चों को निकाला और दूसरी टीम ने फायर फाइटिंग की।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नवजात शिशुओं में से 12 को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से उनमें से 6 की दम घुटने से मृत्यु हो गई। एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर है। मैंने स्वास्थ्य सचिव को फोन करने की कोशिश की, लेकिन वो फोन नहीं उठा रहे हैं। इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8