नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्तान की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद उसकी स्थिति बद से बदतर हो गई है। इस बीच कांग्रेस के कई नेताओं का पाकिस्तान प्रेम किसी से छिपा नहीं है। ताजा वाक्या कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का है।
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। उनका कहना है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, इसलिए उससे बात करनी चाहिए।
अय्यर ने कहा कि बच्चों की तरह ‘कट्टी’ मत करो। पाकिस्तान एक संप्रभु देश है। हमें दुनिया को दिखाना चाहिए कि हम पाकिस्तान के साथ मुद्दों को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में कोई प्रगति नहीं हुई है।
बताते चलें कि मणिशंकर अय्यर लगातार पाकिस्तान के पक्ष में बोलते रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि ‘पाकिस्तानी लोग सबसे बड़ी भारतीय संपत्ति हैं। पाकिस्तान का पक्ष लेने पर अय्यर की लगातार आलोचना भी होती रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8