भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाला

बिहार देश
Spread the love

पटना। भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया। वे भोजपुर जिला में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्‍य थे। वे काराकाट लोकसभा से निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पवन सिंह एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसे लेकर पार्टी ने कार्रवाई की है।

भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्‍मीदवार बनाया था। वहां से उन्‍होंने लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह ने पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8