मतदान के बाद बूथ से बाइक पर मुफ्त में घर जा सकेंगे मतदाता

झारखंड
Spread the love

  • रैपिडो की ओर से शहरी क्षेत्र के कुछ बूथों में दी जायेगी मुफ्त सर्विस

रांची। रांची शहरी क्षेत्र के कुछ बूथों में 25 मई, 2024 को मतदान के बाद घर वापस जाने के लिए वोटर्स को मुफ्त बाइक की सुविधा मिलेगी। रैपिडो की ओर से ये सुविधा प्रदान की जायेगी। इसे लेकर बुधवार को मोरहाबादी में रैपिडो की ओर से रैली का आयोजन किया गया।

रैली के फ्लैग ऑफ़ के दौरान स्वीप नोडल पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, रांची दिनेश कुमार यादव, एआरओ रांची विधानसभा क्षेत्र उत्कर्ष कुमार, रैपिडो के रीजनल मैनेजर तेजपाल शंभू, स्टेट हेड जय कुमार गौड़ एवं अन्य उपस्थित थे।

रैपिडो के स्टेट हेड ने बताया कि मतदान के दिन एक फ्री राइड कुछ शहरी बूथों पर दिए जायेंगे, रैपिडो के ड्राइवर बूथ पर रहेंगे, जो मतदान करने के बाद मतदाताओं को उनके घर तक एक फ्री ट्रांसपोर्ट देंगे।

इन बूथों से मिलेगा रैपिडो

यहां सीधे पढ़े खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8