लगातार बारिश से गिरते जा रहे आवास, संकट में परिवार

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। लगातार हो रही बारिश से जिले के गोमिया प्रखंड क्षेत्र में लोगों के घर गिरते जा रहे हैं। इससे परिवार संकट में है। प्रखंड की होसिर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में सुबह 9:30 बजे कबूतरी देवी और दिलीप करमाली का खपड़े का घर भी गिरा गया। लगातार बारिश की वजह से गिरने वाला शम्भु रविदास, कन्हैया करमाली, कबूतरी देवी, दिलीप करमाली सहित चौथा घर है।

कबूतरी देवी की उम्र 65-70 साल है। अभी तक उन्‍हें विधवा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिला। ग्रामीण प्रवीण रविदास ने बताया कि‍ यह घर काफी पुराना है। घर गिरने के कारण वह बाल-बाल बची। कबूतरी देवी का आवास प्लस में नाम भी दर्ज है। इसके बाद भी अभी तक उसे आवास नहीं मिला है।

दिलीप करमाली का आवास प्लस में नाम दर्ज नहीं है। उसने बताया कि‍ पिछले दो माह से अपने भाई के घर रह रहा है। दोनों परिवार ने सरकार से मांग की है कि‍ प्रधानमंत्री आवास जल्द-जल्द दिया जाय। मौके पर संजय रविदास, मुन्ना रविदास, अजय रविदास, अमित रविदास, सानु रविदास, मनोज रविदास सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।