ट्रेन में अकेली बैठी थी महिला, संदेह होने पर लाया गया आरपीएफ पोस्‍ट, फिर …

झारखंड
Spread the love

रांची। ट्रेन में अकेली महिला बैठी थी। आरपीएफ को संदेह होने पर उससे पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे रांची पोस्‍ट लाया गया। फिर परिवार से संपर्क कर उसे सौंप दिया गया। ऑपरेशन डिगनीटी के अंतर्गत आरपीएफ रांची ने महिला को उसके परिवार से मिलाया।

आरपीएफ रांची को एक महिला दुमका-रांची एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-13319) में अकेली बैठी मिली। संदेह होने पर आरपीएफ स्टाफ ने पूछताछ की। इसमें उसने कोई संतोषप्रद उत्तर नहीं दिया। इसके बाद उसे आरपीएफ पोस्ट रांची लाया गया। निरीक्षक एसके झा द्वारा पूछताछ में उसने अपना नाम ममता (पिता-घनश्याम यादव, भागलपुर, बिहार) बताया। बताई कि‍ वह घर से भागकर यहां आई हैl

महिला द्वारा कोई मोबाइल नंबर नहीं बताने पर निरीक्षक झा ने भागलपुर के लोकल पुलिस से संपर्क साधा। उक्त घटना के बारे मे बताया। बाद में उक्त महिला की चचेरी बहन आरपीएफ पोस्ट, रांची पहुंची। सत्यापन के बाद उक्त महिला को उसे सौंप दिया गया। मामले में पता चला कि उक्त महिला की मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8